Posts

Showing posts with the label yaduvanshi

ईस्लाम ना अपनाने पर खिलजी ने देवगिरी के राजा को जलते तेल में डाल दिया। Yadav of Deogiri।Rao'z of india।RDY।

Image
Rao'z of india  #AhirRegiment आज बात करेंगे भारत के सबसे महान हिंदू सम्राट देवगिरी साम्राज्य के अंतिम शासक   हरपाल देव यादव की जिनको मुस्लिम शासक खिलजी ने जलते तेल में डाल दिया तब भी इन्होंने अपना धर्म नही बदला । देवगिरि यादव राजवंश -  850 से लेकर –1334 तक कायम रहा जिसने अपने चरमोत्कर्ष काल में तुंगभद्रा से लेकर नर्मदा तक के भूभाग पर शासन किया जिसमें वर्तमान महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भाग शामिल थे। उनकी राजधानी देवगिरि थी जिसका नाम मुस्लिम आक्रमणकारियो ने बदलकर दौलताबाद कर दिया था। 13वीं शताब्दी का अंतिम दौर मुस्लिम आक्रमणकारियों से ग्रासित रहा। इसी दौर में आक्रमणकारी अल्लाउद्दीन खिलजी ने आर्यवर्त को लूटने के नापाक मनसूबे से भारत विजय करने निकला था।। उस समय आर्यवर्त में देवगिरि यादव साम्राज्य सबसे बड़ी शक्ति हुआ करती थी। 1309 में जब क्रूर खिलजी ने देवगिरि को जीतने के मनसुबे से चढाई करी तब  देवगिरि साम्राज्य के सम्राट महाराजा रामचंद्र यादव थे। देवगिरि पर चढ़ाई से पहले खिलजी ने गुजरात के सूर्यवंशी वाघेला राजा कर्णसिंह को परास्त कर दिया था और कर